बांग्लादेश में आवामी लीग के नेतृत्व वाली शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद वहां हिंसा जारी है। बांग्लादेश में हिंसा को लेकर पाकिस्तान में अराजकता पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गुरुवार को कड़ी चेतावनी दी।
सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की सेना देश में आराजकता पैदा पैदा करने वाले कदम को विफल कर देगा और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा करेगा।
बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में भी हिंसा की आशंका जतायी गई है। पाकिस्तान की स्थिति की तुलना बांग्लादेश से की जा रही है।